देश-विदेश – इस बार का बजट बहुत ही ज्यादा खासम-खास है, क्योंकि इस बार वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जो कि एक महिला है और उस पर मोहर लगाने वाली भी एक महिला ही है जो है राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू …..हर साल की तरह इस साल भी लाल बही खाते में बजट लेकर वित्त मंत्री संसद भवन पहुंची. जिसके बाद पीएम मोदी समेत बड़ी हस्तियां वहां पर मौजूद रहे. अब हम आपको बताते हैं कि पूरे दिन भर में बजट में क्या कुछ निकल कर सामने आया है …
- आम बजट 2023-24: जनवरी 2023 में 1.55 लाख करोड़ रुपए का GST कलेक्शन, अब तक का दूसरा सर्वाधिक : वित्त मंत्रालय.
- आम बजट 2023: टैक्स जीडीपी रेशियो में सुधार की जरूरत
- रोजगार देने वाला एमएसएमई सेक्टर में सुधार हुआ
- पीएम मोदी ने नेतृत्व में देश 10 से 5 पायदान पर आया : डॉ कराड
- निर्मला सीतारमण ने कहा कि अमृत काल का यह पहला बजट है.
- सीतारमण ने कहा कि वर्तमान साल में हमारी विकास दर 7 प्रतिशत है. यह सभी बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में सबसे ज्यादा है.
- पर्यटन को बढा़वा देने के लिए मिशन मोड में काम किया जाएगा
- प्रति व्यक्ति आय 1.97 लाख रुपये हुई है
- रोजगार के मुद्दे पर वित्तमंत्री ने कहा ईपीएफओ में 7 करोड़ से ज्यादा खाते खुले.
- 28 माह तक 80 करोड़ लोगों को मुफ्त अनाज दिया :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- खेती में आधुनिक तकनीका का इस्तेमाल बढ़ाया जाएगा. खेती के लिए बुनियादी डिजिटल ढांचा तैयार किया जाएगा. 2200 करोड़ रुपये बागवानी की उपज के लिए दिए जाएंगे.
- EPFO में 7 करोड़ से ज़्यादा लोग जुड़े :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- 14 करोड़ से ज़्यादा लोगों का जनधन खाता :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- 9.6 करोड़ घरों में LPG कनेक्शन पहुंचा :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- पीएम मत्सय पालन योजना के तहत एक नई स्कीम ला रहे हैं. जिससे इस क्षेत्र से जुड़े लोगों को फायदा होगा. इसके लिए 6000 करोड़ रुपये दिए जाएंगे.
- महिलाओं के 81 लाख से ज़्यादा स्व-सहायता समूह :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- जी-20 की अध्यक्षता अनूठा अवसर :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- 11.7 करोड़ घरों में शौचालय बनाए गए :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- कृषि स्टार्ट के लिए डिजिटल एक्सिलेटर फंड बनाया जाएगा
- हरित खेती, हरित ऊर्जा पर विशेष ज़ोर :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- 2024 में कृषि कर्ज 20 लाख करोड़ तक करने का लक्ष्य रख गया है ताकि किसानों को सीधा लाभ मिले.
- बच्चों और किशोरों के लिए डिजिटल लाइब्रेरी बनाई जाएगी
- प्रधानमंत्री PVGT योजना लागू की जाएगी. यह योजना कमजोर जनजातीय समूहों के लिए बनाई गई है.
- कृषि क्रेडिट कार्ड 20 लाख करोड़ बढ़ेगा :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- पीएम आवाज योजना के तहत 79000 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे. पीएम आवाज योजना में 66 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है.
- 2022 में UPI से 126 लाख करोड़ का भुगतान हुआ :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- वित्तमंत्री ने कहा, आधारभूत ढांचे के लिए 10 लाख करोड़ का आवंटन किया गया.
- 157 नए नर्सिंग कॉलेज बनाए जाएंगे :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- छोटे किसानों के लिए सहकारिता आधारित मॉडल विकसित किया जाएगा.
- श्रीअन्न के लिए भारत ग्लोबल हब बनेगा :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- PM आवास योजना का आवंटन 66% बढ़ाकर 79,000 करोड़ किया गया
- 10 हजार करोड़ रुपये हर साल शहरी विकास के लिए शहरों को मैनहोल से मशीन होल में बदलने के लिए आवंटित किए जाएंगे.
- वित्तमंत्री द्वारा रेलवे के लिए 2.4 लाख करोड़ का आवंटन किया गया है.
- कैपिटल इन्वेस्टमेंट के लिए आवंटन GDP का 3.3 फीसदी :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- एमएसएमई को कोरोना के दौरान हुए नुकसान की भरपाई होगी. उनकी 95 फीसदी जमा राशि वापस की जाएगी.
- सरकारी एजेंसियां पैन कार्ड को पहचान पत्र के तौर पर मानेंगी. केवाईसी प्रक्रिया को और आसान बनाया जाएगा.
- टॉप शिक्षण संस्थानों में AI के लिए तीन केंद्र :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- नेशनल हाईड्रोजन मिशन के लिए 19700 करोड़ रुपये
- नेट-0 लक्ष्य और ऊर्जा संक्रमण पर 35,000 करोड़ :वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
- महिला सम्मान बचत पत्र को शुरू किया जाएगा
