कोरोना देश फिर एक बार पाँव पसारता नज़र आ रहा है, पिछले कुछ महीनों के आंकड़े देखे तो अब पुनः एक बार कोरोना तेजी से फैलता दिख रहा है। भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 45,352 नए मामले आए, 34,791 रिकवरी हुईं और 366 लोगों की कोरोना से मौत हुई । जिसमें केरल में कल आए कोरोना वायरस के 32,097 मामले और 188 मौतें शामिल हैं । दरअसल यह अभी दूसरी लहार का ही तांडव समाप्त होते नहीं दिख रहा है, ऐसे भी अब तीसरी लहर की भी संभावनाए जताई जा रही है। डॉक्टरों और प्रशासन, राज्य सरकारों व केंद्र सरकार की बार बार चेतावनी के बाद भी लापरवाही बरती जा रही है, चाहें वह राजनितिक पार्टियों के कार्यक्रम हों अथवा सामाजिक अथवा अन्य कोई कार्यक्रम ।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना वायरस के सक्रिय मामले कुल मामलों के 1.22% हैं। दैनिक पॉजिटिविटी रेट 2.72% है और रिकवरी रेट 97.45% है। वैक्सीनेशन जारी है किन्तु वैक्सीनेशन होने बाद भी कोरोना का खतरा बना हुआ है सावधानी न बरतने पर कोरोना पुनः हो सकता है। वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा की “राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 65 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध कराई गई है। राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 4.36 करोड़ से ज़्यादा डोज़ उपलब्ध है”
कुल मामले: 3,29,03,289
सक्रिय मामले: 3,99,778
कुल रिकवरी: 3,20,63,616
कुल मौतें: 4,39,895
कुल वैक्सीनेशन: 67,09,59,968
