उत्तरकाशी – मंगलवार का दिन हादसे से भरा साबित हुआ… परंतु मां यमुना ने ऐसा चमत्कार दिखाया कि यह हादसा होते-होते बाल-बाल बच गया. जी हां, इस समय उत्तराखंड में खराब मौसम की वजह से जगह-जगह से हादसे की खबरें सामने आ रही हैं. वहीं इस पर एक बड़े हादसे की खबर यमुनोत्री हाईवे के पास से आ रही है. यहां पर मंगलवार को दोपहर के समय हादसा होने से बाल-बाल बच गया. बताया जा रहा है कि डाबरकोट और स्यानाचट्टी के बीच यात्रियों से भरी बस अचानक अनियंत्रित होकर खाई में आधी लटक गई. जिससे मौके पर चीख-पुकार मच गई, लेकिन मां यमुना के चमत्कार से किसी भी यात्री को खरोच भी नहीं आई है.
बताया जा रहा है, कि बड़कोट में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. बस में कुल 28 यात्री सवार थे. यह यात्री चारधाम की यात्रा के लिए निकले थे, परंतु बस अचानक सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई के ऊपर लटक गई. बस के खाई में लटकते ही मानो एक चीख पुकार मच गई. जिसके बाद बस पहले पहाड़ी के साइड पड़े पत्थर से टकराई फिर फिसल कर खाई की तरफ पहुंच गई. वहीं हादसे का कारण बताया जा रहा है ओवरस्पीड होना… परंतु गनीमत यह रही कि एक बड़ा हादसा होने से टल गया और यात्रियों की अच्छी किस्मत की वजह से बस खाई में नहीं गिरी… नहीं तो एक बड़ा हादसा हो जाता और इसे लोग मां यमुना का चमत्कार कह रहे हैं.
