उत्तराखंड में फैल रही है एक अजीब सी बीमारी, इस गांव के 111 लोग हुए बीमार..

ख़बर शेयर करें -

पिथौरागढ़ – उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के जमराड़ी गांव में एक अजीब सी बीमारी फैल रही है. जिसके तहत अभी तक 111 लोग बीमार पड़ चुके हैं. कोई इसे मौसमी वायरल का नाम दे रहा है, तो कोई इसे पीलिया और टाइफाइड बता रहा है. इसमें लक्षण भी कुछ सामान्य ही पीलिया और टाइफाइड की तरह है. जिसमें लोगों के उल्टी, पेट दर्द, सिर दर्द और बुखार जैसी शिकायत है… जो कि सामान्य टाइफाइड और पीलिया के दौरान भी होती है… और मौसमी बुखार के दौरान भी होती है. परंतु इस बात का पता नहीं लग पा रहा है कि यह पीलिया है या फिर टाइफाइड…

जानकारी के लिए बता दे, दो-तीन दिन पहले गांव की एक स्कूली छात्रा की मौत हो गई थी. मौत में कारणों का स्पष्ट तरीके से पता नहीं चल पाया कोई कह रहा है कि पीलिया था कोई कह रहा है टाइफाइड होने से मौत हो गई. उसके बाद चिकित्सक डॉक्टर प्रतिक पांडे के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने जूनियर हाई स्कूल और प्राथमिक विद्यालय के 54  स्कूली बच्चों की चिकित्सीय जांच की. जिसमें वह भी बीमार पाए गए और गांव में रहने वाले 57 लोग बीमार पाए गए. कुल मिलाकर 111 लोग इस बीमारी से ग्रसित हो चुके हैं. जिन्हें यह समस्या हो रही है…

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular