उत्तराखंड के सितारगंज से बड़ी खबर आ रही है। यहां एक दुर्घटना हुई जिसमें बस पलटने से 15 यात्री घायल हो गए। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार चालक फोन पर बात कर रहा था। जिस कारण चालक गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा। बस में करीब 50 यात्री सवार बताए जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया है। सोमवार को सितारंगज में चालक की लापरवाही से यात्रियों की जान पर आ बनी। गाड़ी चलाते समय चालक फोन पर बात कर रहा था। हादसा होने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। घटना में अभी तक घायलों की ही सूचना है।
(हादसा) सितारगंज में बस पलटने से 15 यात्री घायल, सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
