दुर्घटना मामला – कोहरे के चलते उड़े बस के परखच्चे, एक की मौत….

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सटे विकासनगर से बड़ी खबर सामने आ रही है जो कि हादसे से जुड़ी हुई है. दरअसल, हरबर्टपुर के पास यात्रियों से भरी एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. जिसकी वजह से चालक की तो मौके पर ही मौत हो गई और गाड़ी के परखच्चे भी उड़ गए. बताया जा रहा है कि गाड़ी की टकराने की असल वजह है “कोहरा है”….

जानकारी के अनुसार बता दें, कि विकासनगर की तरफ से देहरादून जा रही बस आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई और जब वह दुर्घटनाग्रस्त हुई तो वह बस कोहरे के कारण एक खंभे से जा टकराई और गाड़ी में तकरीबन 20 लोग सवार होने की वजह से गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. वहीं चालक की मौके पर ही मौत हो गई व अन्य दो लोगों को गंभीर चोटें भी आई हैं. दुर्घटना हो जाने के बाद वहां पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया. जहां पर चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular