चम्पावत जिले के लोहाघाट में हुआ हादसा, कार खाई में गिरने से दो की मौत, कई घायल

ख़बर शेयर करें -

CHAMPAWAT NEWS : लोहाघाट में देर रात एक कार खाई में गिर गयी। कार खाई में गिरने से एक युवक और युवती की दर्दनाक मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि लोहाघाट के बाराकोट ब्लॉक के दयारतोली के पास एक मैक्स वाहन (संख्या यूके 01 टीए 1505) शनिवार की रात पूजा से वापस लौटते समय अनियंत्रित होकर करीब 60 फीट गहरी खाई में गिर गयी। हादसा शनिवार को करीब देर रात करीब 12 बजे हुआ। सभी लोग पूजा करके वापस लौट रहे थे। घायलों में एक युवक और युवती की मौत हो गयी जबकि हादसे में चार वाहन सवार घायल हुए हैं। जिन्हें चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
वाहन के खाई में गिरने के बाद साथ में गए दूसरे वाहन के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद राहत-बचाव टीम मौके पर पहुंची और घायलों को खाई से निकाला । प्राइवेट वाहन और थाना लोहाघाट के वाहनों ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोहाघाट भेजा। वाहन में सवार लोगों के नाम चालक मुकेश कुमार उम्र लगभग 34 वर्ष, हेमा देवी उम्र लगभग 27 वर्ष, पूजा देवी उम्र लगभग 28 वर्ष, हयात राम उम्र लगभग 60 वर्ष, तुलसी देवी उम्र लगभग 62वर्ष, रेवती देवी उम्र लगभग 65 वर्ष, राहुल उम्र लगभग 18 वर्ष, ममता देवी उम्र लगभग 18 वर्ष, गोपाल दत्त उम्र लगभग 50 वर्ष , विशाल उम्र लगभग 18 वर्ष है। जिनमे से ममता और विशाल कि मौत हो गयी है, दोनों मृतक बापरु निवासी हैं। जबकि अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular