सोशल मीडिया सैल, पुलिस कार्यालय चम्पावत जनपद की सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्ष देवेन्द्र पींचा आदेशानुसार व पुलिस उपाधीक्षक चम्पावत/टनकपुर के निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों को अपराधों की रोकथाम हेतु विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किये गये है। इसी क्रम में पुलिस लगातार नशे के विरुद्ध अभियान चलाती है और कई तस्करो को गिरफ्तार कर चुकी है।
दिनांक रविवार को थाना बनबसा में प्रभारी निरीक्षक द्वारा उप निरीक्षक गोविंद बिष्ट के नेतृत्व में टीम गठित कर कुशल पता रस्सी सुराग रस्सी करके अभियुक्त गुरमेज सिंह पुत्र गुरमीत सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम देहला थाना नानकमत्ता जनपद उधम सिंह नगर को मोटरसाइकिल नंबर UK06 AW 8187 से 06.03 ग्राम अवैध स्मैक परिवहन करते हुए गिरफ्तार कर थाना बनबसा में प्रथम सूचना रिपोर्ट संख्या- 58/21 अन्तर्गत धारा 8/21/60 NDPS Act बनाम गुरमेज सिंह पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष वैधानिक कार्यवाही के लिये पेश किया जायेगा।
पुलिस टीम-
1-उप निरीक्षक गोविंद बिष्ट
2-का0 38 ना0 पु० जीवन पांडे
3-का0 01 ना0पु0 अनिल कुमार
4 – का० 21 ना० पु० मुस्तफा अंसारी
चम्पावत पुलिस द्वारा मोटरसाईकिल से 06.03 ग्राम स्मैक की तस्करी करते हुए अभियुक्त गिरफ्तार
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
