देहरादून – केदारनाथ धाम में इन दिनों क्यूआर कोड चर्चाओं का विषय बना हुआ है…. क्योंकि केदारनाथ धाम के ठीक सामने क्यूआर कोड का बोर्ड लगा हुआ है. जिसमें हर किसी की नजर पड़ रही है. परंतु केदारनाथ मंदिर समिति की नींद अब इस विषय को लेकर टूटी है. मामले को देखते हुए आज पुलिस को तहरीर देकर बीकेटीसी ने मामले की जांच की मांग की है.
वैसे इस संबंध में अध्यक्ष अजेंद्र अजय का कहना है कि उनको ऐसी जानकारी मिली है कि दोनों भागों में कपाट खुलने के दिन से ही क्यूआर कोड के बोर्ड लगे हुए थे. उन्होंने कहा कि बीकेटीसी के अधिकारियों ने मामला संज्ञान में आने पर इन बोर्ड को हटवा दिया था, फिर अधिकारियों ने पहले अपने स्तर से इस मामले की छानबीन की. लेकिन इसमें कुछ पता नहीं चला… जिसके बाद अब जाकर समिति के अधिकारियों ने पुलिस को तहरीर दे दी है. वही इस क्यूआर कोड में लिखा है डिजिटल दान करें… केवल पेटीएम से पिछले कुछ दिनों में इस क्यूआर बारकोड को लेकर सूची मीडिया में काफी हंगामा मच रहा है. इस बार कोड की फोटो सोशल मीडिया में इस कदर वायरल हो रही है कि लोग उसका मजाक उड़ा रहे हैं. मंदिर समिति अब डिजिटल माध्यम से भी दान ले रही है. ऐसे में इस मामले में पुलिस को समिति की ओर से तहरीर दी गई है.
