देहरादून – इस समय उत्तराखंड में कोरोना का कहर बढ़ चुका है. जिसके चलते गुरुवार को 106 नए मामले सामने आए हैं, तो वहीं एक की मौत भी बताई जा रही है. जिसके बाद ऐसा क्या हुआ कि कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सरकार से गुहार लगाई है कि कोरोना का टीका मंगाया जाए.
आपको बता दें, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा ने सरकार से गुहार लगाई है की कोरोना का टीका बहुत ही कम लोगों को लगा है. जिसके बाद अब बूस्टर डोज भी नहीं मिल रही है और यह बूस्टर डोज है जो कि गिने-चुने लोगों को ही लगी हुई है. मामलों में आई बढ़ोतरी की वजह से उन्होंने सीएम सचिव को पत्र भेजा है…. जिसमें साफ लिखा है कि कोरोना के मामले बढ़ने की वजह से सभी डरे हुए हैं, तो कहीं वही पुरानी हालत जैसी स्थिति दोबारा ना बन जाए… इसीलिए जल्द से जल्द सभी को बूस्टर डोज लगाई जाए.
