धामों में हेलीकॉप्टर हादसे पर अफसर की मौत के बाद हेली सेवा पर लगी रोक..

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड चारधाम यात्रा 2023 – चारधाम यात्रा को लेकर चारों तरफ उत्साह का माहौल है. जिसके बाद एक के बाद एक अपडेट सामने आ रहा है. वही एक अपडेट और सामने आया है. जिसमें अभी 1 दिन पहले ही हेलीकॉप्टर हादसे में एक अवसर की मौत हो जाने के बाद से हेली सेवा कंपनी के खिलाफ सख्ती की गई है. इस सख्ती के दौरान यह एक्शन लिया गया है, कि हेली सेवाओं पर रोक लगा दी गई है.

बता दे, आज 25 अप्रैल को केदारनाथ धाम के कपाट खुले हैं. कपाट खुलने के बाद ही मंगलवार से ही हेली सेवा भी शुरू हो गई है, लेकिन डीजीसीए ने अभी कैप्टन एविएशन को उड़ान की अनुमति प्रदान नहीं की है. वही कपाट खुलने के कुछ देर बाद ही डीजीसीए ने चयनित 9 में से 8 ऑपरेटर को ही उड़ान की अनुमति प्रदान की है. जबकि कंपनी को फाटा और सिरसी हेलीपैड से सेवा के लिए चयनित किया गया था. जिस पर सीईओ रविशंकर ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने तक कंपनी की सेवाओं पर रोक लगा दी गई है. अब तक जिन यात्रियों ने कंपनी के जरिए टिकट बुक किया है, उन्हें दूसरी कंपनियों से में शिफ्ट किया जा रहा है.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular