उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में रविवार को हुए बवाल के बाद DIG कुमाऊं ने दिए कप्तानों को ये निर्देश, अलर्ट भी जारी

ख़बर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में रविवार को हुए काण्ड के बाद उत्तराखंड में भी किसानों का आंदोलन पूरे चरम पर है। उधम सिंह नगर, नैनीताल सहित कुमाऊं के अन्य कई जिलों में मुख्य विपक्षी पार्टियों सहित किसानों ने आंदोलन शुरू कर दिया है लिहाजा पुलिस प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है ।
इसी क्रम में DIG ( डीआईजी) कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने सभी जिलों के कप्तानों को अलर्ट रहने के निर्देश जारी करते हुए उधम सिंह नगर पुलिस को खासकर सतर्कता बरतने और कड़ी निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही डीआईजी ने किसानों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है। डीआईजी ने बताया कि किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो लिहाजा पुलिस के साथ पीएसी को भी रिजर्व पर रखा गया है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular