अग्निवीर परीक्षा अपडेट – हुआ बड़ा बदलाव, अब छात्रों को करना होगा 3 चरणों को पार…

ख़बर शेयर करें -

देश-विदेश – हाल ही में कुछ दिनों पहले सभी विद्यार्थी “अग्निवीर परीक्षा” के लिए जगह-जगह राज्यों में जाकर भर्ती परीक्षा या भागदौड़ पर पार्टिसिपेट कर के चयनित हो रहे थे. परंतु जिसके बाद कई दंगे फसाद सामने आए तो वही अब भारतीय सेना ने इस अग्निवीर भर्ती परीक्षा के चयन की प्रक्रिया ही बदल दी है. जिसके तहत अब विद्यार्थी को 3 चरणों से पास होकर गुजरना होगा, जिसके बाद ही विद्यार्थी का सिलेक्शन होगा. आइए जानते हैं वह कौन से तीन चरण विद्यार्थी को पास करने हैं.

पहले चरण में विद्यार्थियों को एक ऑनलाइन लिखित परीक्षा पास करनी होगी. जिसमें यदि विद्यार्थी पास हो जाते हैं, तो उन्हें दूसरे चरण में जाना होगा. पास होने के लिए विद्यार्थियों को 1 घंटे का समय दिया जाएगा. जिसमें वह कॉमन टेस्ट एग्जाम को पास कर पहले चरण में क्लियर कर सकते हैं.

दूसरी चरण में विद्यार्थियों को पास तभी माना जाएगा जब वह ऑनलाइन एग्जाम में पास होकर मेरिट लिस्ट में उसका नाम शामिल होगा. तत्पश्चात विद्यार्थी का फिजिकल टेस्ट कराया जाएगा, यदि उसने मेडिकल टेस्ट पास कर लिया तब जाकर उसे तीसरे चरण से होकर गुजरना होगा. जानकारी के लिए आपको बता दें, कि यह ऑनलाइन परीक्षा के लिए आवेदन मिड फरवरी से लेकर 1 महीने के उपरांत दिए जा सकते हैं. जिसमें सीईई के द्वारा 200 एग्जाम सेंटर शामिल होंगे और यह परीक्षा अनुमान लगाया जा रहा है कि अप्रैल में हो सकती है.

तीसरे चरण में यदि महिला और पुरुष फिजिकल टेस्ट पास कर जाते हैं, तो उन्हें दौड़ एक्टिविटी में भाग लेना होगा. जिसके बाद उनका सिलेक्शन हो जाएगा.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular