AIIMS JOBS – ऋषिकेश एम्स में निकली फैकल्टी की भर्ती, तुरंत करें आवेदन..

ख़बर शेयर करें -

ऋषिकेश – क्या आपका भी सपना ऋषिकेश के अस्पतालों में फैकल्टी पदों पर नौकरी करने का है, तो आपका यह सपना सच होने वाला है. जी हां, ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस में असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर सहित कई पदों पर भर्तियां निकाली है. जिसके लिए यदि आप इच्छुक उम्मीदवार हैं तो दी गई http://aiimsrishikesh.edu.in वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 2 मार्च है.

आवेदन शुल्क

सामान्य वर्ग पुरुषों के लिए ₹3000 शुल्क है. वहीं महिला वर्ग सामान्य हो या ओबीसी के लिए हजार रुपए फीस रखी गई है. इसके अलावा एसटी-एससी वालों के लिए ₹500 भुगतान फीस रखी गई है.

अब बात करते है सैलरी की

सैलरी की बात करें तो बताया जा रहा है कि इसमें प्रोफेसर के पद पर लेवल 14A (168900-220400) , एडिशनल प्रोफेसर के लिए लेवल 13A-2 (148200-211400), एसोसिएट प्रोफेसर के लिए लेवल 13A-1 (138300-209200), असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए लेवल 12 (101500-167400) रखा गया है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन एम्स ऋषिकेश की वेबसाइट aiimsrishikesh.edu.in पर जाकर करना है।

किन पदों को भरना है

भर्ती विज्ञापन के अनुसार, एम्स ऋषिकेश में कुल 94 वैकेंसी हैं। जिसमें प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर की बैकलॉग के 82 पद है। तो वहीं प्रोफेसर, एडिशनल प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के 12 पद है। इन पदों पर भर्ती डायरेक्ट रिक्रूटमेंट/डेप्यूटेशन/कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी। जिसमें असिस्टेंट प्रोफेसर और एसोसिएट प्रोफेसर के लिए आयु सीमी अधिकतम 50 साल और एडिशनल प्रोफेसर और प्रोफेसर के लिए अधिकतम 58 साल रखी गई है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular