15 अप्रैल इस साल का सबसे गर्म दिन रहा, तापमान पहुंचा 39 डिग्री सेल्सियस..

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट..

देहरादून – गर्मी के मौसम की शुरुआत वैसे तो हो ही चली है, इस बीच तापमान में धीरे-धीरे करके बढ़ोतरी देखी जा रही है. वहीं बीते 2 दिन पहले की बात की जाए, तब तापमान लगभग 34 से 35 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया जा रहा था. वहीं शनिवार के दिन की बात की जाए तो सारे ही रिकॉर्ड टूट गए हैं. यह इस साल का सबसे गर्म दिन साबित हो रहा है.. क्योंकि यह तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक रिकॉर्ड किया गया है. इसके अलावा रात्रि के वक्त तापमान 28 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच में रहना तय है.

फिलहाल मौसम विभाग की ओर से बारिश को लेकर कोई उम्मीद नहीं जताई गई है और तापमान आने वाले समय में 40 से 45 आराम से क्रॉस करता हुआ दिखाई दे रहा है. वही तेज धूप के कारण लोग अपने घरों से निकलने से गुरेज करने लगे हैं.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular