दुनियां के सबसे बड़े हिन्दू तीर्थ स्थल माने जाते बद्रीनाथ धाम को फिर से सजाया और संवारा जा रहा है

ख़बर शेयर करें -

देहरादून(उत्तराखंड) दुनियां के सबसे बड़े हिन्दू तीर्थ स्थल माने जाते बद्रीनाथ धाम को फिर से सजाया और संवारा जा रहा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चाहते है कि बद्रीनाथ धाम मंदिर परिसर को नए सिरे से खूबसूरत बनाया जाए और राज्य की बीजेपी सरकार ने एक मास्टर प्लान बना कर उसपर कार्य भी शुरू कर दिया है ।
बद्रीनाथ धाम हिन्दू सनातन धर्म का सबसे प्रमुख तीर्थ स्थल है। पिछले कई दशकों से बद्रीनाथ धाम परिसर के आसपास अतिक्रमण, पुरानी दुकाने,धर्मशालाएं अव्यवस्थित तरीके से बनी हुई है, हर साल दस लाख से ज्यादा श्रद्धालु भगवान बद्रीनाथ के दर्शनों के लिए आते है। संकरे मार्गो से तीर्थयात्री मंदिर के मुख्यद्वार तक पहुंचते है। अब सरकार ने इसमें सुधार करने का फैसला लिया है। प्रधानमंत्री मोदी की व्यक्तिगत रूचि को देखते हुए एक मास्टर प्लान प्रधानमंत्री मोदी से मंजूर करवाया गया है।
पहले फेज में सौ करोड़ के प्रोजेक्ट को मंजूरी राज्य सरकार ने दे दी है।जिसके तहत बद्रीनाथ मंदिर परिसर के आसपास बने 8 सरकारी इमारतों को ध्वस्त किया जा रहा है।इसके बाद स्थानीय धर्मशालाओ और निजी सम्पतियों को गिराकर मंदिर परिसर को चौड़ा खुला रूप देकर उसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। जो इमारते हटाई अथवा ध्वस्त की जाएंगी उन्हें नई जगह बनाकर सरकार देगी।पूरे बद्रीनाथ शहर को एक स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित किया जारहा है।
केदारनाथ धाम में दो फेज में का काम समाप्त हो गया है केदारनाथ परिसर में विशाल प्रांगण बनगया है धर्मशालाएं दुकाने केदारपुरी में शिफ्ट हो गयी है। यहां अब तीसरे फेज का काम शुरू हो गया है।
प्रधान मंत्री मोदी बद्री केदारनाथ को आल वेदर रोड से जोड़ कर भविष्य में तीर्थयात्रियों के लिए यात्रा सुगम करने का काम तेजी से पूरा करवाने के लिए खुद इस परियोजना की देख रेख कर रहे है।पीएम मोदी हर तीन माह में ड्रोन तकनीक से हो रहे विकास कार्यो की समीक्षा करते है और साल ने एक बार यहां आकर कामकाज देखते है।
प्रधानमंत्री मोदी ने बद्रीनाथ के लिए रेल परियोजना पर भी काम तेज करवाया है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular