देश विदेश – यदि आप अगले महीने बैंक में होली के त्योहार के चलते अपना काम करवाना चाहते हैं, तो यह जान लीजिए… कि अब आने वाले मार्च के महीने को लेकर बैंकों की छुट्टी की लिस्ट जारी कर दी गई है. यदि आपका कोई जरूरी काम है तो आप तुरंत निपटा लीजिए… क्योंकि इस बार बैंकों की छुट्टी कुल मिलाकर 10 दिन पड़ने है.
जानकारी के अनुसार बता दें, मार्च का महीना लगते ही बैंक किस दिन क्लोज रहने वाले हैं… वह आप जान लीजिए जिस में दिनांक 5,12,19 और 26 तारीख शामिल है… जिस दिन रविवार पड़ रहा है. वहीं 11 मार्च और 25 मार्च को दूसरा व चौथा शनिवार पड़ रहा है. इस दिन भी हुई छुट्टी है और सात व 8 मार्च को होली के त्यौहार की वजह से छुट्टी है. कई राज्यों में वही 22 मार्च को अलग-अलग त्योहारों की होने की वजह से भी बैंक बंद रहेंगे, तो 30 मार्च को भी रामनवमी के अवसर पर छुट्टी है. ऐसे में कुल मिलाकर 10 दिनों तक बैंक बंद रहने की पूरी संभावना है.
