उत्तर प्रदेश – समाजवादी पार्टी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसके तहत अखिलेश यादव का काफिला भयानक सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया. यह हादसा उस समय हुआ जब यह काफिला फरहतनगर रेलवे क्रॉसिंग से होकर जा रहा था. उसी दौरान काफिले की आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गई. जिसमें कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल बताएं जा रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आपको बता दें, कि जिन चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं वह है-मीडिया कर्मी नसीम खान (28) निवासी रुदामऊ थाना माधौगंज, मुनेंद्र यादव (35) निवासी बिलग्राम को मल्लावां सीएचसी और वसीम वारसी (60) निवासी संडीला है. फिलहाल गनीमत यह रही कि अखिलेश यादव को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई है. वही उनकी कार सही सलामत है, जबकि उनके पीछे से आ रही कारों को गहरा नुकसान हुआ है.
