चमोली – उत्तराखंड के सीएम धामी के बाद अब पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी जोशीमठ पहुंचे. दरअसल, रविवार को मुख्य सचिव ने आपदा पीड़ितों का हालचाल जाना और भू धंसाव क्षेत्र का निरीक्षण भी किया साथ ही अधिकारियों ने निर्देश भी दिए किसी भी प्रकार से आपदा प्रबंधन में कमियां नहीं होनी चाहिए.
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जोशीमठ पहुंचे दी आपदा पीड़ित परिवारों को राहत
बता दे, रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत भी जोशीमठ पहुंचे जहां पर उन्होंने आपदा पीड़ित परिवारों से मिलकर उनका दुख बांटने की कोशिश की और यह भी कहा कि सरकार के पास पैसों की कोई कमी नहीं है. वह उनकी हर संभव मदद करेगी वही धरना स्थल पर आज भी जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति का धरना प्रदर्शन भी जारी रहा.
