हल्द्वानी – भाजपा ने हल्द्वानी के वनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद के चलते कांग्रेस को इसका जिम्मेदार ठहराया है. दरअसल, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का कहना है कि इसमें राज्य सरकार पक्ष नहीं है और ना ही भाजपा की कोई भूमिका है. उन्होंने कहा है कि इसमें कांग्रेस इसलिए दोषी है क्योंकि उसने समय रहते कोई प्रयास नहीं किया. जिसके तहत सभी पक्षों को उच्चतम न्यायालय के फैसले का इंतजार करना पड़ रहा है.
लंबे समय से चल रहा था विवाद
बता दे, यह विवाद लंबे समय से चल रहा है लेकिन कांग्रेस समेत पूर्ववर्ती सरकारों ने कभी विवाद के हल का प्रयास ही नहीं किया और आज इस प्रकरण में राजनीतिक बयानबाजी करने वाले कांग्रेस के तमाम नेता किसी न किसी रूप से तत्कालीन सरकारों का प्रतिनिधित्व कर रहे थे. ऐसे में उनके अनुसार यदि कुछ गलत हो रहा था तो उन लोगों ने कोई बीच का रास्ता नहीं निकाला और आज यह हम सभी के समक्ष है आज यह विवाद हम सभी भुगत रहे हैं.
