Big breaking – दिल्ली के उपमुख्यमंत्री “मनीष सिसोदिया” को सीबीआई ने किया गिरफ्तार जाने क्यों..

ख़बर शेयर करें -

देश-विदेश – इस समय दिल्ली से एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. जिसमें दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है. दरअसल, सीबीआई ने गिरफ्तारी शराब नीति मामले में की है. इससे पहले सीबीआई ने करीब 8 घंटे की पूछताछ की. उसके बाद ही गिरफ्तारी की है… जिसके बाद राजनीति में एकदम भूचाल आ गया है.

बता दे, सीबीआई की प्राथमिकी में आरोपी नंबर एक सिसोदिया से इससे पहले पिछले साल 17 अक्टूबर को पूछताछ की गई थी। एक महीने बाद 25 नवंबर को सीबीआई ने मामले में आरोप-पत्र दाखिल किया था।  सीबीआई के आरोप पत्र में सिसोदिया का नाम नहीं था, क्योंकि उस समय उनके और अन्य संदिग्धों व आरोपियों के खिलाफ सीबीआई जांच जारी थी।  गौरतलब है कि सीएम अरविंद केजरीवाल और खुद सिसोदिया ने पहले ही गिरफ्तारी को लेकर आशंका जता थी।सीबीआई के सामने जाने से पहले सिसोदिया ने अपने समर्थकों के साथ दिखे थे।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular