रुद्रप्रयाग – उत्तराखंड में सड़क हादसे नहीं थमने की वजह से शनिवार को रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला कार्यालय सभागार में बैठक का आयोजन किया. जिसमें उन्होंने जिलाधिकारी को हादसे रोकने को लेकर कड़े निर्देश दिए हैं. वह इस बैठक पर पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अधि. अभि. लोनिवि जेएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, जखोली ओम जी गुप्ता, एनएच राजवीर सिंह चौहान, जिला आबकारी अधिकारी दीपाली शाह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनके ओझा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।
उन्होंने कहा की सड़क सुरक्षा के नियमों के बारे में आम जनमानस को जागरूक करना बहुत जरूरी है, ताकि कोई भी सड़क दुर्घटना तेज रफ्तार एवं शराब पीकर वाहन चलाने व बिना हेलमेट के ना हो. इसके लिए सभी अधिकारी आपसी समन्वय के साथ आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें तथा नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ नियमानुसार तालाब करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें.
