BIG-NEWS : छोटे प्लाट पर घर बनाना हुआ अब बेहद ही आसान…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – क्या आप भी उत्तराखंड में रह रहे हैं, और अपना घर बनाने की सोच रहे हैं. तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आ रही है. दरअसल, अगर आप छोटे साइज के प्लॉट पर अपना घर बनाने की सोच रहे हैं, तो अब इसके लिए रास्ता साफ हो गया है. बता दें, कि आवास विभाग ने 90 गज के प्लॉट के लिए ऐसे 192 नक्शे तैयार कर लिए हैं. जिनमें से कोई भी नक्शा चुनकर आप अपना घर आसानी से बना सकते हैं. इसके लिए आपको प्राधिकरण के चक्कर काटने की जरूरत नहीं है.

इसके लिए आपको 90 गज के प्लाट का नक्शा पास कराने के लिए आपको अपने नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर जाना होगा. यहां से सीधे अपनी पसंद का नक्शा चुनना होगा और उसे पास करना होगा. इसके बाद ना तो आर्किटेक्ट के पास जाने की झंझट और ना ही प्राधिकरण में चक्कर काटने की जरूरत. वही सीएससी इसके लिए मात्र ₹50 शुल्क लेगा. शुल्क भी यहीं से जमा होगा और सीएससी के माध्यम से ही नक्शा मिल जाएगा.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular