देहरादून – इस समय उत्तराखंड की राजधानी “देहरादून” में एक बड़ा काम होने जा रहा है. जिसके तहत “तारों के जंजाल” से अब मुक्ति मिलने वाली है. बता दें, कि इस योजना के तहत शहर की सूरत एकदम बदलने वाली है, और एक नया देहरादून देखने को मिलने वाला है. जिसके लिए विद्युत विभागों को अंडर ग्राउंड भी किया जा रहा है और इस योजना में तकरीबन 500 करोड रुपए लगने वाले हैं. आगे पढ़िए
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड देहरादून में विद्युत लाइनों को अंडरग्राउंड करने जा रहा है. जिसके तहत 500 करोड़ रुपए लगाए जाएंगे और एशियाई विकास बैंक का सहयोग भी मिलेगा. इसके ऊपर मंजूरी का ठप्पा भी लग चुका है, तथा जल्द ही देहरादून स्मार्ट सिटी में तब्दील होता नजर आएगा… यदि समय सही रहा तो इसका कार्य आने वाले 4 महीने के दौरान शुरू कर दिया जाएगा.
