बड़ी खबर- अभी-अभी किए आईएफएस राजीव भरतरी ने अधिकारियों के तबादले, देखे लिस्ट..

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जिसमें उत्तराखंड राज्य सरकार से लड़ाई जीत दुबारा चार्ज संभालने के बाद आईएफएस राजीव भरतरी फुल एक्शन नजर आ रहे हैं. उन्होंने विभाग में अधिकारियों के बंपर तबादले कर दिए हैं, यदि आपने अभी तक नहीं देखी है तो तुरंत लिस्ट देखें—

इस अधिकारी को मिली है यह जिम्मेदारी

  •  नक्षत्र लव शाह को मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन आईटी उत्तराखंड की जगह भूमि संरक्षण वन प्रभाग कालसी भेजा गया है।
  • अखिलेश भट्ट को मसूरी वन विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  • लतिका उनियाल को  मुख्य वन संरक्षक अनुश्रवण मूल्यांकन आईटी से देहरादून वन प्रभाग भेजा गया है।
  •  नितिन पंत को पिथौरागढ़ वन विभाग की जिम्मेदारी मिली है।
  • गोपाल दत्त जोशी को अल्मोड़ा वन विभाग भेजा गया है।
  •  जुगल किशोर को नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क जोशीमठ में तैनाती दी गई है।
  • मनोज कुमार पांडे नैनीताल वन प्रभाग भेजा गया है।
  • त्रिलोक सिंह बोरा हल्द्वानी वन प्रभाग भेजे गए हैं।
  • विजय सिंह नेगी को मसूरी वन प्रभाग की जिम्मेदारी दी गई है।
  •  गोविंद सिंह पवार को नरेंद्र नगर वन प्रभाग भेजा गया है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular