देहरादून – बड़े ही खुशी की बात है कि अब उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में जाम की समस्या से आपको छुटकारा मिल जाएगा….. क्योंकि अब सबसे बड़ा प्रख्यात बाजार आढ़त बाजार को रेलवे स्टेशन में शिफ्ट करने की कवायद शुरू हो गई है. बता दे, जल्द ही नया आढ़त बाजार पटेल नगर में बसाया जाएगा. जिसके लिए मसूरी-देहरादून विकास प्राधिकरण यानी एमडीडीए जमीन तलाशी है.
जानकारी के अनुसार पटेलनगर में करीब 100 बीघा जमीन पर नया आढ़त बाजार बनाएगा। इस पर सभी आढ़तियों से बात कर सहमति ले ली गई है। अगर पूरा बाजार शिफ्ट करने के लिए करीब 200 दुकानों की जरूरत पड़ेगी। ये दुकानें 100 से 400 वर्गमीटर तक की होंगी। इनमें दुकानों के साथ गोदाम भी होंगे। वहीं, व्यापारियों ने मांग रखी है कि एमडीडीए आढ़त बाजार का नक्शा तैयार करे। इसके बाद सहमति के आधार पर दुकानों का आवंटन करा लिया जाएगा।
