बड़ी खबर – कल से लागू होगी उत्तराखंड में धारा 144, जाने क्यों..

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड – कल से उत्तराखंड में धारा 144 लागू होने वाली है. जी हां, आपने बिल्कुल सही पढ़ा क्योंकि उत्तराखंड में कल से यानी 16 मार्च गुरुवार से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. जिसकी वजह से अब राज्य सरकार ने यह फैसला लिया है कि परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लागू होगी, यदि जरूरत पड़ने पर इसके बाहर भी धारा 144 को लागू किया जाएगा.

चलिए बताते हैं, इस बार बोर्ड परीक्षा में 198 केंद्र संवेदनशील है और 15 अति संवेदनशील केंद्र घोषित किए गए हैं. इसमें 41 एकल और 1212 मिश्रित केंद्र हैं… जबकि इस साल 83 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 गज की परिधि में या जरूरत पड़ने पर इसके बाहर धारा 144 लागू रहेगी. वहीं शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक बोर्ड परीक्षाओं का निरीक्षण करने वाले और व्यवस्थापक लोक सेवक हैं. उन पर किसी तरह के हमले की घटना दुर्घटना पर संबंधित के खिलाफ संघ से अपराध में मुकदमा दर्ज होगा. परीक्षा केंद्रों के आसपास 100 गज की परिधि में जरूरत पड़ने पर उसके बाहर धारा 144 भी लागू रहेगी. किसी भी केंद्र के बाहर समाज विरोधी तत्वों के एकत्र होने पर जिला प्रशासन इसके लिए उत्तरदाई होगा.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular