हरिद्वार – हाल ही में हुए लेखपाल और पटवारी के पेपर लीक होने की बात सामने आने से हर कोई छात्र हक्का-बक्का और परेशान हो गया है. क्योंकि इसके पीछे भले ही कुछ गोपनीय लोग छुपे हुए हैं ….परंतु जो असल में मेहनत कर रहा है उसके साथ यह खिलवाड़ हो रहा है. बता दें, 8 जनवरी को लोक सेवा आयोग द्वारा लेखपाल और पटवारी का एग्जाम कराया गया था. इसमें संजीव चतुर्वेदी जो कि राज्य लोक सेवा आयोग के अधिकारी समेत चार लोग शामिल है जिनके ऊपर मुकदमा भी दर्ज हो गया है.
जानकारी के अनुसार बता दे, अधिकारी संजीव चतुर्वेदी ने अपने कार्यालय से प्रश्न-पत्र लीक किया है. और अपनी पत्नी रितु के साथ मिलकर प्रश्न पत्र राज्यपाल व संजीव को उपलब्ध कराया है. इसके बाद उन्होंने यह पेपर अन्य अभ्यार्थियों को बांट दिए और बदले में उनसे खूब पैसे भी लिए. जिन अभ्यार्थियों को यह परीक्षा पत्र मिले वह 35 अभ्यर्थी हैं. वही अभी मामले की जांच पड़ताल हो रही है… भले ही मामले की हर बार वनडे एग्जाम पर जांच-पड़ताल या पेपर लीक के मामले चलते रहे हैं पर आखिर कब तक एक यूथ युवा जो हर साल वेट करता है नई भर्ती के आने का और अचानक जब वह पेपर देकर भी आता है एक बेरोजगार तो उसके साथ यह पेपर लीक की समस्या आ जाती है…..????????
