उत्तराखंड में बीते दिनों आई आपदा के दौरान सुंदरढूंगा ग्लेशियर क्षेत्र में लापता पांच लोगों के शव बचाव दल ने निकाल लिए हैं। मंगलवार दोपहर शवों को बागेश्वर के कपकोट लाया गया। टीम कपकोट हेलीपैड से पांचों के शव सीएचसी लेकर पहुंची। यहां पांचों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। सोमवार को ग्लेशियर क्षेत्र में भारी बर्फबारी और मौसम खराब होने के कारण शवों को वहां से निकालना संभव नहीं हो पाया था।
एसडीएम कपकोट पारितोष वर्मा ने बताया कि बरामद किए गए पांचों शव बंगाली ट्रैकरों के हैं। गाइड खिलाफ सिंह दानू का पता नहीं चला है। खोज के लिए दूसरी टीम भेजी जा रही है। टीम को सोमवार को पांचों ट्रैकरों के शव दिखे थे, लेकिन भारी बर्फबारी और मौसम खराब होने के कारण शवों को वहां से निकालना संभव नहीं हो पाया था। मृतकों की पहचान प्रीतम राय, सादान बसात, सरित शेखर दास, सागर डे और चंद्र शेखर दास के रूप में हुई है।
सुंदरढूंगा ग्लेशियर से बागेश्वर लाए गए पांच ट्रैकरों के शव, एक की खोज जारी
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
