उत्तराखंड : माउंट त्रिशूल पर हिमस्खलन (बर्फीले तूफान) की चपेट में आने से लापता नौसेना के चार अधिकारियों के शव शनिवार की शाम मिल गए।
जिनके शव मिले हैं उनमें लेफ्टिनेंट कमांडर रजनीकांत यादव, लेफ्टिनेंट कमांडर अनंत कुकरेती, लेफ्टिनेंट कमांडर योगेश तिवारी और मास्टर चीफ पैट्टी ऑफिसर हरिओम शामिल हैं। डिप्टी सीएमओ एमएस खाती ने बताया कि नौसेना के चार जवानों के शवों का पोस्टमार्टम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के शव गृह में किया जाएगा।
अभियान दल के दो लोग अब भी लापता बताए गए हैं। इनकी तलाश में अभियान रविवार को भी जारी रहा। यह दल माउंट त्रिशूल पर आरोहण के लिए गया था। लेकिन शुक्रवार सुबह करीब पांच बजे माउंट त्रिशूल कैंप-3 में हिमस्खलन की चपेट में आ गया था।
माउंट त्रिशूल आरोहण के लिए गए नौसेना के चार लापता अफसरों के शव मिले, दो की तलाश जारी
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
