नैनीताल/हल्द्वानी : उत्तराखड के हल्द्वानी में बुधवार को 29 सितम्बर से लापता नाबालिक युवती का शव बरामद हुवा। प्राप्त जानकारी के मुताबिक़ 29 सितम्बर से युवती लापता थी, जिसके बाद खोजबीन में जुटी पुलिस को उसका शव नग्नावस्था में बरामद हुआ। एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी और एसपी सिटी जगदीश चंद्र सहित फॉरेंसिक टीम भी मौके पर रही । इस मामले में पुलिस ने दो युवको को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि 29 सितम्बर से लापता थी। नाबालिक बनभूलपुरा के मोहम्मदी चौकी की रहने वाली है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
