देहरादून – बड़े ही गर्व के साथ उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सीएम धामी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आए हुए इस बजट को अमृत काल घोषित कर दिया है. जी हां, इसके पीछे कई बड़ी वजह है…. जिसका खुलासा उन्होंने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जनता के सामने पेश किया. आइए जानते हैं क्या है वह खुलासे—
इस बजट में सबसे बड़ी बात यह है कि उत्तराखंड में 4 नर्सिंग कॉलेज खोले जाएंगे जो कि इन जिलों में स्थापित होंगे वह है- हरिद्वार, रुद्रपुर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ ….इसके अलावा इस बजट में बहुत ही खास बातें हैं जिसमें खासकर युवा वर्ग, मध्यम वर्ग के साथ महिला समिति, हर वर्ग के हितों का इस बजट में पूर्ण रुप से ध्यान रखा गया है. इसलिए सीएम धामी ने इसे अमृतकाल का विजन कहा है.
इसके अलावा कृषि स्टार्टअप को भी प्रोत्साहित करने का कार्य भी केंद्रीय बजट ने किया है. बजट में ऐलान में कहा गया है कि पांच हजार करोड़ के करीब उत्तराखंड राज्य को जरूरी खर्चों के लिए मिल जाएंगे. वही युवा उद्यमियों को कृषि स्टार्टअप को प्रोत्साहित करने के लिए कृषिकोष बनाने, अगले 3 वर्षों में एक करोड़ किसानों को प्राकृतिक खेती के लिए सहायता देने, पशुपालन डेयरी और मत्स्य पालन और कृषि कर्ज लक्ष्य को बढ़ाकर 20 लाख करोड़ करने के प्रावधानों में उत्तराखंड भी शामिल है.
