BREAKING CORONA UPDATE – जिसका था डर वही हुआ “XBB1.5 वायरस” का पहला केस मिला, रहे सतर्क

ख़बर शेयर करें -

कोरोना कहर – लो भई जिसका डर था वही हुआ कोरोना वायरस के नए वैरिएंट XBB1.5 वायरस का एक नया वेरिएंट उत्तराखंड में मिल गया है. जिसके बाद से स्वास्थ्य विभाग में एक अलग ही चिंता का माहौल बन गया है. वहीं अभी तक हम जोशीमठ के जमीन खिसकने से ही बाहर नहीं निकल पाए थे. एक नई मुसीबत और सामने आ गई है या कहीं खतरे की घंटी बज गई है, क्योंकि यह वैरिएंट कोरोना से भी ज्यादा खतरनाक है इसकी क्षमता 104 गुना ज्यादा है.

बता दे, भारतीय सार्स कोव-2 जिनोमिकी संगठन (इंसाकोग) ने कहा कि पिछले 24 घंटे में संबंधित संस्करण का नया मामला उत्तराखंड में मिला, जबकि इससे पहले एक्सबीबी 1.5 संस्करण से जुड़े तीन मामले गुजरात में और एक-एक मामला कनार्टक, तेलंगाना, छत्तीसगढ़ तथा राजस्थान में मिला था। वैरिएंट इतना खतरनाक है कि ये हमारे शरीर में वैक्सीनेशन और नेचुरल तरीके से बनी एंटी बॉडीज को बेअसर करके संक्रमण फैलाता है। इतना ही नहीं ये संक्रमण हमारे शरीर में अब तक के सभी वैरिएंट से 104 गुना ज्यादा तेजी से फैलता है। अभी तक हमारे पास कोई ऐसी वैक्सीन या इम्यूनिटी नहीं है जो इस वायरस के संक्रमण से बचा सकता है।

XBB.1.5 के लक्षण क्या हैं?

कोरोना के लक्षणों की बात करें तो इसमें गले में खराश, नाक बहना, बंद नाक, छींक आना, बिना कफ वाली खांसी, सिरदर्द, कफ के साथ खांसी, कर्कश आवाज, मांसपेशियों में दर्द, थकावट, मतली, खांसी और साइनस शामिल हैं।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular