Breaking news – सीएम धामी ने किया हेल्थ एटीएम मशीन का शुभारंभ, फ्री में होंगी अब जांचें..

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट…

देहरादून – बड़ी खुशी की बात है अब फ्री में जांचें होंगी और वह भी हेल्थ एटीएम मशीनों के द्वारा जिसका शुभारंभ आज यानी गुरुवार के दिन सीएम धामी ने किया है. जिसके तहत जे के टायर लिमिटेड कंपनी तथा यस बैंक द्वारा सीएसआर लगाई गए हैं. बता दे, यह एटीएम हेल्थ यस बैंक द्वारा सचिवालय डिस्पेंसरी विधानसभा डिस्पेंसरी तथा टनकपुर चिकित्सालय में एक-एक हेल्थ एटीएम लगाए गए हैं. इसके साथ ही जे0 के0 टायर कम्पनी द्वारा पुलिस लाइन, जे0एल0एन0 जिला चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय नैनीताल, सयुंक्त चिकित्सालय टनकरपुर, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, जसपुर, उप जिला चिकित्सालय, रानीखेत, अल्मोड़ा में एक-एक हैल्थ एटीएम स्थापित किये गये हैं, तो अब हो जाइए मुफ्त हेल्थ एटीएम में अपनी जांच करवाने के लिए….

यह जांच होगी मुफ्त

बताते चलें, इन हेल्थ एटीएम में किस प्रकार की जांच होगी… जिसमें हीमोग्लोबिन, टीएलसी एण्ड डीएलसी, ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, युरिक ऐसिड, कॉलेस्ट्रॉल, एचबीएसी, ब्लड गु्रप, लिपिड प्रोफाइल, ट्राईगिलसाइड, लाइकोप्रोटिन, प्रेगनेन्सी टेस्ट तथा किडनी टेस्ट आदि सहित कुल 72 टेस्ट किए जा सकते हैं। इस सम्बन्ध में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जनमानस से अपील की गई है कि इन हैल्थ एटीएम की जाँच के नतीजे के आधार पर स्वयं औषधि न लें। परिणाम सामान्य न होने पर चिकित्सक का परामर्श अवश्य लें।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular