Breaking news – उत्तराखंड में भी कोरोना ने दी दस्तक, एक की मौत….

ख़बर शेयर करें -

संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट..

चंपावत – उत्तराखंड में भी कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं, जी हां शुक्रवार को ही एक छात्रा की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि छात्रा 12वीं में पढ़ने वाली थी और वह अपने साथियों के साथ पंतनगर टूर से बीते 28 मार्च को ही घर लौटी थी. जिसके बाद से उसकी तबीयत खराब थी और उसे सर्दी जुखाम था. वही सांस लेने में भी उसे दिक्कत हो रही थी. जिसके बाद छात्रा का ऑक्सीजन लेवल भी कम हो गया था और उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उसकी हालत और ज्यादा गंभीर हो गई और गुरुवार की देर रात ही मरीज ने दम तोड़ दिया. मरीज का नाम रितिका खर्कवाल है.

आपको बता दें. उत्तराखंड में भी कोरोना ने कुछ दिनों से दस्तक देनी शुरू कर दी है. जिसके तहत अभी तक 5 जिलों में पॉजिटिव केस भी सामने आ चुके हैं. स्वास्थ्य विभाग की कोरोना पर जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, 06 अप्रैल गुरुवार को 51 कोरोना पॉजिटिव मिले। इनमे सबसे ज्यादा 44 केस सामने देहरादून में सामने आए हैं। जबकि, दो केस अल्मोड़ा, दो चमोली, दो हरिद्वार, एक पौड़ी में सामने आया। उत्तराखंड में अब कुल 98 एक्टिव मरीजों में से 68 एक्टिव मरीज देहरादून में ही मौजूद हैं।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular