Breaking news – अचानक टिहरी पहुंचे डीएम, कर्मचारियों में मचा हड़कंप..

ख़बर शेयर करें -

टिहरी गढ़वाल – आज अचानक से ही टिहरी के डीएम डॉ सौरभ गहरवार जनपद मुख्यालय जा पहुंचे. जहां पर उन्होंने औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने पाया कि कार्यों में 7 अधिकारी ही मौजूद है, जबकि 76 अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित देखे गए हैं. जिसकी वजह से जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को निर्देशित किया है कि जो अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित है, उनका स्पष्टीकरण सुनिश्चित करें.

बता दे, कौनसे अधिकारी/ कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए हैं – जिसमें लघु सिंचाई के 03, ग्रामीण निर्माण विभाग के 06, अर्थ एवं संख्या कार्यालय के 07, समाज कल्याण के 02, पीएमजीएसवाई के 22, डीआरडीए के 05, बाल विकास के 02, सेवायोजन कार्यालय के 05, मत्स्य के 08, जिला विकास के 04, स्वजल के 03, पंचस्थानी के 05, जिला बचत में 01 तथा युवा कल्याण कार्यालय के 03 कार्मिक शामिल हैं। इनमें पंचास्थानी, ग्रामीण निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई, मत्स्य, सेवायोजन, बाल विकास एवं अर्थ एवं संख्या विभाग के अधिकारियों सहित अन्य कर्मचारी, पीआरडी एवं उपनल कार्मिक शामिल हैं। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी टिहरी गढ़वाल मनीष कुमार, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई आदि मौजूद रहे।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular