Breaking news – 1 अप्रैल से बिजली की दरों में होगा इजाफा, लीजिए ताजा झटका…

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड – उत्तराखंड वासियों को एक करारा झटका लगने वाला है, अब एक बार फिर से 1 अप्रैल से नया महीना शुरू होते ही बिजली की दरों में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है. जिसमें विद्युत नियामक आयोग ने बिजली दरों में 12 फ़ीसदी तक की बढ़ोतरी को लेकर मुहर लगा दी गई है. वहीं आयोग 23 मार्च को बढ़ी हुई दरें जारी करने की बात कह रहा है.

बताते चलें, उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड यानी यूपीसीएल की ओर से दिया गया बिजली दरों में बेतहाशा बढ़ोतरी का प्रस्ताव वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. इस साल यूपीसीएल ने नियामक आयोग के सामने बिजली दरों में 16.96 प्रतिशत, यूजेवीएनएल ने करीब 2.43 प्रतिशत, और पिटकुल ने 9.27 प्रतिशत बढ़ोतरी का प्रस्ताव नियामक आयोग के समक्ष रखा था।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular