चमोली – उत्तराखंड का जोशीमठ जिला एक और भु-धसाव की स्थिति को झेल रहा है, तो वहीं अब हिमालय क्षेत्र के चमोली जिले में ग्लेशियर के टूटने की खबर सामने आ रही है. जी हां, बताया जा रहा है कि ग्लेशियर टूटने का यह खौफनाक मंजर लोगों ने अपनी आंखों के सामने देखा है. जिसके साथ ही कई लोगों ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में भी डाल दी है. फिलहाल गनीमत यह है किसी के जानमाल के नुकसान की खबर सामने नहीं आ रही है.
बता दे, सोमवार को चमोली जिले में एक ग्लेशियर टूटकर कुंती नाले में समाता हुआ दिखाई दिया है. जहां पर यह घटना घटी है वह क्षेत्र मलारी गांव के आसपास का है. यह इलाका भारत-चीन सीमा को जोड़ने वाले बॉर्डर का काम करता है. जब यह घटना घटी तो उस समय ग्लेशियर के टूटने से चारों और बर्फ का धुआं उठा. जिसके बाद यह ग्लेशियर मलारी के कुंती नदी में जा समाया. फिलहाल इस क्षेत्र में सेना, आईटीबीपी के जवान और बीआरओ के र्मचारी रहते हैं. उनके कोई जान-माल की नुकसान की खबर नहीं है और आपदा प्रबंधन इसकी विशेष जानकारी प्राप्त करने में जुट गया है.
