Breaking news – जल्द जारी करेंगे UKSSSC भर्ती परीक्षा का रिजल्ट…

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – युवाओं के लिए खुशखबरी की खबर सामने आ रही है. बता दे, कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग रैंकर्स की भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है, और यह खबर इंतजार कर रहे पुलिसकर्मियों के लिए खुशखबरी से कम नहीं है. जी हां, बता दे कि रैंकर्स भर्ती परीक्षा कुल 138 पदों के लिए जारी की गई थी. इसके लिए पुलिस कर्मियों की लंबी लड़ाई काफी समय से लड़नी पड़ रही थी. वही 21 फरवरी 2021 को रैंकर भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी. इसमें हेड कांस्टेबल से एसआई सिविल पुलिस सशस्त्र पुलिस और प्लाटून कमांडर के लिए परीक्षा जारी हुई थी. वही उसके बाद कुछ पुलिसकर्मी अपनी कुछ आपत्तियों को लेकर आयोग के पास गए थे, यहां पर उनकी मांगे पूरी ना होने की वजह से उन्होंने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इसके चलते परीक्षा परिणामों में काफी देरी हो रही थी, हाईकोर्ट से बाद में रिजल्ट घोषित करने की मंजूरी मिल गई है. आखिरकार रैंकर्स भर्ती परीक्षा का अंतिम रिजल्ट तैयार करने के बाद आयोग ने आज परीक्षा का रिजल्ट घोषित करने वाला है. उसके बाद प्रमोशन के जरिए सभी पदों को भरा जाएगा.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular