यहाँ डेढ़ वर्षीय बच्ची को निवाला बनाने वाले नरभक्षी गुलदार को मार गिराया

ख़बर शेयर करें -

उत्तराखंड / रुद्रप्रयाग : वन विभाग की टीम ने 24 घंटे की कड़ी मसशक्कत के बाद एक नरभक्षी गुलदार को मार गिराया है। यह घटना जिला रुद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनि विकासखंड के सिल्ला बमनगांव की है। जहाँ दो दिन पूर्व प्राप्त जानकारी अनुसार जाबर तोक निवासी प्रमोद कुमार की डेढ़ वर्षीय पुत्री गुलदार घर के अंदर से उठा ले गया था। तबसे ही इलाके में भयावह मौहोल बना हुआ था।

दरसल इस घटना के बाद से ही वन विभाग की टीम ने सिल्ला बमनगांव में डेरा डाला हुआ था। शिकारियों की 2 अलग अलग टीमें गाँव के जंगलो में तैनात थी, कल रात पुनः नरभक्षी गुलदार उसी घर से आसपास आया और पहले से तैनात शिकारियों ने उस पर गोली चलाई किन्तु गोली लगते ही गुलदार ने शिकारियों पे ही आक्रमण किया जैसे तैसे वे सुरक्षित स्थान पर पहुंचे। गुलदार भी फरार हो गया, बारिश के चलते काफि मसक्क्त के बाद आज तकरीबन सुबह 04 बजे गुदार टीम को झाड़ियों में फसा प्राप्त हुआ किन्तु जैसे ही उस पर जाल डालने की कोशीस की गयी तो आदमखोर गुलदार ने पुनः टीम पर आक्रमण कर दिया और शिकारियों ने पुनः गोली चलाई और नरभक्षी गुलदार ढेर हो गया।

डीएफओ वैभव कुमार सिंह ने बताया की यह बहुत बड़ी सफलता है, गुलदार भले ही बूढ़ा हो चुका है किंंतु उसका टारगेट महिलाये व छोटे बच्चे अधिक थे, ऐसे में पूर्व की घटित 2 घटनाओ की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए इसे सफलता पूर्वक इसे ढेर कर दिया गया है।

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular