CBSE बोर्ड एग्जाम अपडेट– यदि आप भी दसवीं और बारहवीं के छात्र हैं, तो आपके लिए बड़े काम की खबर है. आपको बता दें, कि एग्जाम खत्म होने के बाद अब सभी छात्र रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं, तो वहीं अब यह उनका इंतजार कब खत्म होगा. इसका कोई अनुमान नहीं है, परंतु यह बताया जा रहा है की इंटर और हाईस्कूल का रिजल्ट अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी किया जा सकता है. यदि आपने भी इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था, तो आप बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://www.cbse.gov.in/ या http://cbseacademic.nic.in पर रोल कोड और रोल नंबर दर्ज कर के नतीजे देख सकेंगे.
ऐसे करें चेक
- सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 के लिंक पर क्लिक करें।
- फिर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करें और सबमिट बटन पर क्लिक कर दें।
- अब स्टूडेंट्स सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2023 चेक करके डाउनलोड कर सकते हैं
गौरतलब है कि सीबीएसई 10वीं परीक्षा का आयोजन 15 फरवरी से 21 मार्च तक किया गया। जबकि, 12वीं की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई। इस साल 10वीं परीक्षा में 21,86,940 और 12वीं परीक्षा में 16,96,770 स्टूडेंट्स सहित कुल 38, 83,710 स्टूडेंट्स सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए।
