देश-विदेश – कल से नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है, तो भक्तगण यह जानना चाह रहे होंगे… कि कौन सा समय उन्हें कलश की स्थापना करनी चाहिए…. और कौन से समय में उन्हें पूजा अर्चना करनी चाहिए….. तो बता दे, चैत्र माह की प्रतिपदा तिथि यानी 21 मार्च 2023 को रात 10:52 से प्रारंभ होगी और अगले दिन 22 मार्च 2030 को रात्रि 8:20 पर इसका समापन हो जाएगा. उदयातिथि के अनुसार नवरात्रि की शुरुआत 22 मार्च 2023 से होगी. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 22 मार्च को घटस्थापना के लिए शुभ मुहूर्त की बात करें, तो सुबह 6:29 से लेकर 7:30 तक घटस्थापना कर सकते हैं.
कैसे करें नवरात्रि की पूजा
कहते हैं मां दुर्गा को घी के दीपक जलाना बेहद ही पसंद है… और साथ ही इस दौरान दुर्गासप्तशती का पाठ करना भी उन्हें बेहद ही प्रिय लगता है. इसके साथ ही वह जब यह पूजा-अर्चना होती है, तो उसके बाद भक्तगण के सारे दुख हर लेती है.
चैत्र नवरात्रि 2023 तिथियां
पहला दिन – 22 मार्च 2023 (प्रतिपदा तिथि, घटस्थापना): मां शैलपुत्री पूजा
दूसरा दिन – 23 मार्च 2023 (द्वितीया तिथि): मां ब्रह्मचारिणी पूजा
तीसरा दिन – 24 मार्च 2023 (तृतीया तिथि): मां चंद्रघण्टा पूजा
चौथा दिन – 25 मार्च 2023 (चतुर्थी तिथि): मां कुष्माण्डा पूजा
पांचवां दिन – 26 मार्च 2023 (पंचमी तिथि): मां स्कंदमाता पूजा
छठा दिन – 27 मार्च 2023 (षष्ठी तिथि): मां कात्यायनी पूजा
सांतवां दिन – 28 मार्च 2023 (सप्तमी तिथि): मां कालरात्रि पूजा
आठवां दिन – 29 मार्च 2023 (अष्टमी तिथि): मां महागौरी पूजा
नौवां दिन – 30 मार्च 2023 (नवमी तिथि): मां सिद्धिदात्री पूजा, राम नवमी
