चंपावत – सीएम धामी इन दिनों चंपावत जिले पर आए हुए हैं. जहां पर उन्होंने “उत्तरायणी कौथिग मेले” का शुभारंभ भी किया है. जिसमें विकास हेतु कुल 87.8 करोड रुपए की 19 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी किया गया है.
बता दे, मुख्यमंत्री धामी द्वारा टनकपुर व बनबसा क्षेत्र के आंतरिक मार्गों का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किए जाने, राज्य मार्ग संख्या 109 सुखीढांग धुरा रीठासाहिब के ब्रजनगर तालियाबांज प्रभाग पर हॉटमिक्स के द्वारा रोड का सुधारीकरण किए जाने की घोषणा की गई। चम्पावत विधानसभा के आंतरिक सम्पर्क मार्गों, राज्य प्रभाग संख्या 110 सुखीढांग श्यामलाताल मार्ग पर एवं ललुवापानी बनलेख प्रस्तावित राज्यमार्ग का हॉटमिक्स के द्वारा सुधारीकरण किए जाने एवं टनकपुर गाँधी मैदान में कम्युनिटी हॉल का निर्माण करवाए जाने की घोषणा की गई।
