चम्पावत-टनकपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (Champawat Tanakpur NH ) में स्वला के पास रोड 11 दिन बाद आज करीब सवा 11 बजे खुल गई है । करीब 200 मीटर तक भारी मात्रा में मलवा था । मलवा हटाने के साथ-साथ लगातार चल रही बारिश के कारण मलवा आ जाने के कारण रोड नहीं खुल पा रही थी। शुक्रवार को करीब सवा 11 बजे एनएच को सड़क से मलवा हटाया जा सका, पिछले 11 दिन से लगातार यहां मालवा हटाए जाने का कार्य किया जा रहा था। सूत्रों के मुताबिक़ कि फिलहाल खाली वाहन निकाले जा रहे हैं।
ऐसे भी जनजीवन भी अत्यधिक प्रभावित हुआ था, चम्पावत बाजार में भी व्यापारियों को काफी नुकसान हुआ, कार्य प्रगति पर था किन्तु 11 दिन तक राजमार्ग खुल नहीं सका है हालांकि दोनों ओर से मशीनें मालवा हटाने में जुटी हुयी थी, संभवतः आज राष्ट्रीय राजमार्ग चम्पावत-टनकपुर NH खुल गया है।
