चारधाम अपडेट – आज उत्तराखंड में स्वास्थ्य इकाइयों का किया निरीक्षण, पढ़े खबर..

ख़बर शेयर करें -

केदारनाथ धाम – उत्तराखंड में चारधाम की यात्रा का सिलसिला शुरू हो गया है. जिसके बाद उत्तराखंड में पहली बार स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण करने स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम पहुंचे. जहां पर उन्होंने मुख्यमंत्री धामी और स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत के निर्देश पर स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार चारधाम यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. इस कड़ी में स्वास्थ्य सचिव केदारनाथ धाम तक की पैदल यात्रा कर जगह-जगह स्वास्थ्य इकाइयों का निरीक्षण किया.

बीते रोज रुद्रप्रयाग पहुँचे स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार अब तक छौड़ी, चीरबासा, जंगलचट्टी व रामबाड़ा तक चिकित्सा इकाइयों का भ्रमण कर चुके हैं। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को यात्रा से सम्बंधित जरूरी निर्देश भी दिए। इसके साथ ही उन्होंने गुप्तकाशी, सोनप्रयाग, गौरीकुंड समेत अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य केंद्रों में व्यवस्थाओं को देखा व महत्वपूर्ण निर्देश अधिकारियों को दिए।

निरीक्षण के दौरान क्या कुछ बोले स्वास्थ्य सचिव..

निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सचिव डॉ राजेश कुमार का कहना है कि चारधाम यात्रा के दौरान स्वास्थ्य विभाग ने पूरी तैयारियां की हैं. यात्रा के लिए गाइडलाइन जारी कर दी गई है इसमें यात्रियों को सुझाव दिया गया है कि वह यात्रा के दौरान अपने शरीर को पहाड़ के मौसम के अनुकूल बना लें. यदि कठिनाई आ रही है तो कुछ समय आराम करें और उसके बाद ही यात्रा करें. वहीं उन्होंने यह अपील की है कि 55 साल से अधिक आयु वर्ग के श्रद्धालु यदि किसी बीमारी मसलन शुगर, बीपी, ह्रदय रोग आदि से ग्रसित हैं, तो उसका उल्लेख कर दें. इसके अलावा 104 के माध्यम से ऐसे श्रद्धालुओं की निगरानी की जाएगी. वही धामों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने हेतु 130 डॉक्टरों की तैनाती की गई है. इसमें डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ, ऑक्सीजन सिलेंडर और दवाएं शामिल हैं. इस बार यहां पर टेस्टिंग डिवाइस होगा, इस डिवाइस से 28 तरह के रोगों की टेस्टिंग हो सकेगी.

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular