संवाददाता “आरती पांडे” की रिपोर्ट…
उत्तराखंड – शुक्रवार के दिन सीएम धामी ने चारधाम यात्रा- 2023 का शुभारंभ किया. इस दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं का माल्यार्पण कर स्वागत किया एवं यात्रा हेतु श्रद्धालुओं से भरी बस को हरी झंडी दिखाई. जी हां, शुक्रवार को आईएसबीटी ऋषिकेश में संयुक्त रोटेशन यात्रा व्यवस्था समिति द्वारा आयोजित ऋषिकेश से चारधाम यात्रा 2023 के शुभारंभ कार्यक्रम किया गया. जिस दौरान सीएम धामी ने इस कार्यक्रम में शिरकत की.
इस अवसर पर सीएम धामी ने क्या कुछ कहा जाने..
सीएम धामी ने कहा 2022 में यात्रा जब खत्म हुई थी, तो हमारी सरकार 2023 की यात्रा की तैयारियों में जुट गई थी. इसके अलावा बाबा केदार बद्री विशाल मां गंगोत्री और मां यमुनोत्री से मैं प्रार्थना करता हूं कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी चारधाम यात्रा हर्षोल्लास एवं धूमधाम से सकुशल संपन्न हो और मैं यह आशा करता हूं कि इस वर्ष की चार धाम यात्रा अपने पिछले सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़े…
इस यात्रा को सुचारू करने के लिए हंस फाउंडेशन का काफी सहयोग रहा है. इस फाउंडेशन की संरक्षक माता मंगला का कहना है कि इस वर्ष राज्य सरकार से संबंध बनाकर हंस फाउंडेशन द्वारा चारधाम के प्रत्येक पड़ाव में विभिन्न प्रकार के सेवा कैंप लगाए गए हैं. चार धामों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार विभिन्न स्थानों पर हंस फाउंडेशन के सेवकों की तैनाती की गई है. उन्होंने श्रद्धालुओं से यात्रा के दौरान सफाई का विशेष ध्यान रखने का भी आग्रह किया है.
इस दौरान डोली हुई रवाना
बाबा केदारनाथ की डोली ,पंच गद्दी ओंकेश्वर मंदिर ऊखी मठ से आज प्रातः केदारनाथ को रवाना होगयी, बाबा केदार के जयघोष करते हुए हजारों श्रद्धालुओं ने डोली को रवाना किया। ये डोली विभिन्न पड़ावों पर रुकते हुए 23 अप्रैल को केदारनाथ पहुंचेगी। 24 अप्रैल को बाबा केदार के द्वार श्रद्धालुओ के लिए खोले जाएंगे।
इस दौरान हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले महाराज, केबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल , केबिनेट मंत्री चंदन राम दास, मेयर अनिता ममगाई, संजय शास्त्री, मनोज ध्यानी, जितेंद्र सिंह, विभिन्न राज्यों से चार धाम हेतु आए श्रद्धालु एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
