चारधाम यात्रा 2023 – चारधाम यात्रा पर नहीं लगेगी लंबी कतार, जाने क्यों..

ख़बर शेयर करें -

चारधाम यात्रा जिंदाबाद– यदि आपने अभी तक अपनी बुकिंग सभी धामो के लिए करा ली है, तो आप सोच रहे होंगे कि हमें मंदिरों के दर्शनों के लिए लंबी-लंबी कतारों पर खड़ा होना पड़ेगा. यही सोच रहे हैं ना आप सभी….. जी हां, अब आपको लंबी-लंबी कतारों पर खड़े होने की जरूरत नहीं है…. क्योंकि अब टाइम स्लॉट्स दिया जाएगा. जिसके अनुसार ही उन्हें दर्शन के लिए कतार में आना होगा. नई हाईटेक व्यवस्था से यात्रियों का समय बचेगा और वह बचे हुए समय का इस्तेमाल ट्रैकिंग व आराम के लिए कर सकेंगे.

बता दे, उत्तराखंड सरकार वैष्णो देवी मंदिर की तर्ज पर यात्रियों के लिए टाइम स्लॉट सिस्टम लागू करने जा रही है. टाइम स्लॉट सिस्टम को बनाने के लिए चारधामों ने स्पेशल वाईफाई जोन बनेंगे. साथ ही चारधाम से पहले चार छोटे कस्बों में भी वाईफाई सेंटर बनाए जाएंगे. धामो तक पैदल आने वाले यात्रियों को इस सुविधा का लाभ मिलेगा.स्लॉट तय होने से वह अपनी सुविधा के अनुसार सफर शुरू कर सकते हैं। धाम में आकर वह कतार में लगने वाले वक्त का उपयोग अन्य कार्यों के लिए कर सकते हैं तो हुई ना काम की खबर….

Get Latest News Updates!

Advertisements

Ad

Most Popular