हरिद्वार: लक्सर के सुल्तानपुर में आज रविवार को होने वाली मुख्यमंत्री की जनसभा से लोगों को कई उम्मीदें हैं। क्षेत्र के लोगों को सुल्तानपुर क्षेत्र में पंचलेश्वर महादेव मंदिर के पास से बहने वाली पश्चिम मुहानी बाणगंगा में गंगा से पानी छोडे़ जाने और सुल्तानपुर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिए जाने सहित एक दर्जन विकास योजनाओं की घोषणाओं की उम्मीदें हैं ।
सुल्तानपुर क्षेत्र के लोगो का कहना है कि सुल्तानपुर क्षेत्र में पश्चिम मुहानी बाणगंगा के पास महाभारतकालीन पंचलेश्वर मंदिर स्थित है, लेकिन अब बाणगंगा में नाममात्र का ही जल आता है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि मुख्यमंत्री बाणगंगा में गंगा से जलधारा छोड़ने की घोषणा करेंगे, ताकि इस ऐतिहासिक स्थल की पौराणिक मान्यता कम न हो।
लक्सर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की जनसभा आज
Get Latest News Updates!
लेटैस्ट न्यूज़ अपडेट पाने हेतु –
👉 वॉट्स्ऐप पर हमारे समाचार ग्रुप से जुड़ें
👉 फ़ेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज को लाइक और फॉलो करें
👉 हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें
👉 ट्विटर पर फॉलो करें
Advertisements
