नाइजीरिया से मृतक जबर सिंह का शव भारत लाने के लिए मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री को लिखा पत्र
जबर सिंह पुत्र श्री भाग सिंह निवासी ग्राम रमोल सारी पट्टी नगुण तहसील कंदीसौड़ वि०ख०थौलधार जनपद टिहरी गढ़वाल (उत्तराखण्ड) नाइजीरिया स्थित Taj Restorent 18-Ade Akinsanya Avenue off town planning llupeju Logos में कार्यरत थे, दिनांक 24 अगस्त, 2021 की रात्रि को अचानक उनका स्वास्थ्य खराब होने के कारण उनका आकस्मिक निधन हो गया है। जबर सिह के आकस्मिक निधन के उपरान्त उनके परिवारजनों द्वारा उनका पार्थिव शरीर अपने गाँव लाये जाने हेतु नाइजीरिया स्थित उक्त होटल एवं नाइजीरिया सरकार से सम्पर्क स्थापित किया परन्तु उनके द्वारा स्व० जबर सिंह के शरीर को भारत वापस भेजे जाने में असमर्थता व्यक्त कर दी गई है । मृतक जबर सिंह के परिवारजनों की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण स्वयं के संशाधनों से वे मृतक का शरीर भारत वापस लाने में असमर्थ है जिस कारण उनके द्वार मृतक का शरीर वापस लाये जाने हेतु सरकार से अनुरोध किया गया है।
उपरोक्त के दृष्टिगत मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने तत्काल संज्ञान लेते हुए विदेश मंत्रालय भारत सरकार से आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को पत्र लिखा है। मुख्यमंत्री ने विशेष अनुरोध किया की है कि प्रकरण की गम्भीरता को ध्यान में रखते हुए शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर स्व0 जबर सिंह पुत्र श्री भाग सिंह, निवासी ग्राम रमोल सारी, पट्टी नगुण तहसील कंदीसौड़ वि०ख०थीलधार जनपद टिहरी गढ़वाल का पार्थिव शरीर भारत वापस लाये जाने हेतु अपने स्तर से सम्बन्धित को निर्देशित करने का कष्ट करेंगे । मृतक स्व० जबर सिंह का पासपोर्ट न०-T9724650 है एवं इनके भाई श्री गबर सिंह राणा जी मो0न0: +919756844176 है।
साथ ही सोशल मीडिया के माध्यम से कुछ सहयोगियों और समाजसेवियों ने परिवार को आर्थिक सहायता की मुहीम शुरू कर दी है। आशुतोष नामक एक यूजर ने पोस्ट शेयर की है –
