देहरादून – शुक्रवार की शाम को जब एक छात्रा की कोरोना से मृत्यु हो गई. उसके बाद सीएम धामी कड़क अंदाज में नजर आए और उन्होंने सीधा ही आला अधिकारियों संग वर्चुअल बैठक की. वही प्रदेश में संक्रमण ना फैले उसके लिए एक कारगर प्लान बनाने की भी बात कहीं.
बता दे, स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने अवसरों को बैठक के दौरान अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए हैं. वही उन्होंने बताया है कि कोरोना रोकथाम को सरकार पूरी तरीके से तैयार है. तैयारियां परखने को 10 अप्रैल को राज्य में सभी अस्पतालों में मॉक ड्रिल होगी. वही स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का कहना है कि सभी राज्यों में वैक्सीन अभियान तेजी से लाने अधिक से अधिक संख्या में rt-pcr जांच और जिनोम सीक्वेंसिंग कराने के हमने निर्देश दे दिए हैं. वही उनका कहना है कि उत्तराखंड में कोरोना पूरी तरीके से नियंत्रण में है. सरकार हर आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार है.
